Sunday, July 11, 2010

मारवा से -- जाते - जाते

जाते - जाते
----------------
जाते - जाते गाऊँगा मैं
गाते - गाते जाऊँगा मैं।
जाने पर भी नीलगगन के
गीतों में रह जाऊँगा मैं॥
-------------------------------

पक्ष्यांच्या अभयारण्यांत --हिंदीसे अनुवाद -- टाकणे आहे

DELETE or use

तरच पाऊस पडेल -- बंगाली से अनुवाद --टाकणे आहे

Sunday, July 4, 2010

हिंदी अनुवाद -- खरा तो एकचि धर्म -- साने गुरुजी

खरा तो एकचि धर्म -- साने गुरुजी
खरा तो एकचि धर्म ------------- खरा है एकही धर्म -- (एकही धर्म है सच्चा )
जगाला प्रेम अर्पावे --------- जगतको प्यार बाँटे हम -(जगत् को प्यार दे पायें) To choose 1 of 2

जगी जे दीन अति पतित-------------- यहाँ जो दीन हैं - पतित
जगी जे दीन पद - दलित------------- यहाँ जो दीन - पद - दलित
तया जाऊन उठवावे-------------- उन्हें जाकर उठाये हम ।
जगाला प्रेम अर्पावे-------------- सभी को प्यार बाँटे हम ॥

जयांना कोणी ना जगती-------------- जिन्हें कोई नही अपने
सदा जे अंतरी रडती-------------- दु:खी जो अपने अंतर में
तया जाऊन सुखवावे-------------- सुखी उनको कराये हम ।
जगाला प्रेम अर्पावे -------------- सभी को प्यार बाँटे हम॥

समस्ता धीर तो द्यावा-------------- कहीं धीरज बँधा पायें
सुखाचा शब्द बोलावा-------------- कभी हँसकर करें बातें
अनाथा साहय ते द्यावे------------- अनाथोंके हों पालक हम।
जगाला प्रेम अर्पावे -------------- सभी को प्यार बाँटे हम॥

सदा जे आर्त अति विकल------------ सदासे आर्त जो विकल
जयांना गांजती सकल-------------- लताडें हैं जिन्हे सबल
तया जाऊन हसवावे-------------- उन्हे चलकर हंसाये हम ।
जगाला प्रेम अर्पावे-------------- सभी को प्यार बाँटे हम ॥

कुणा ना व्यर्थ शिणवावे ---------- किसी को व्यर्थ ना छेडें
कुणा ना व्यर्थ हिणवावे---------- किसी को व्यर्थ ना कोसें
समस्ता बंधु मानावे ---------- हरेक को बंधु जानें हम।
जगाला प्रेम अर्पावे-------------- सभी को प्यार बाँटे हम ॥

प्रभूची लेकरे सारी ---------- प्रभू के ये सभी बच्चे
तयाला सर्वही प्यारी ---------- सभी उसके लिये प्यारे
कुणा ना तुच्छ लेखावे ---------- तुच्छता ना दिखायें हम।
जगाला प्रेम अर्पावे-------------- सभी को प्यार बाँटे हम ॥

जिथे अंधार औदास्य---------- अंधेरा हो उदासी का
जिथे नैराश्य आलस्य ---------- निराशा या कि आलस का
प्रकाशा तेथ नव न्यावे ---------- उजाला ले के जायें हम।
जगाला प्रेम अर्पावे-------------- सभी को प्यार बाँटे हम ॥

असे जे आपणांपाशी ---------- जगत् से जो भी है पाया
असे जे वित्त वा विद्या ---------- कमाया है जो धन विद्या
सदा ते देतची जावे ---------- उन्हे सबपर लुटायें हम।
जगाला प्रेम अर्पावे -------------- सभी को प्यार बाँटे हम
--------------------------------------
बलसागर भारत
-- साने गुरुजी (मराठी)
-- अनुवाद -- लीना मेहेंदले (यह लोकप्रिय गीत जिस धुनमें मराठी में गाया जाता है,वही धुन हिंदी गीत के लिये लागू है।)
बलसागर होवे भारत।
विश्र्व में रहे अपराजित।।
ये कंकण बाँधा कर में
जीवन हो जनसेवामें
हों प्राण राष्ट्र के हित में
मैं मरने को भी उद्यत
बलसागर होवे भारत।।
वैभव दिलवाऊँ इसको
सर्वस्व सौंप दूँ इसको
तिमिर घोर संहारनको
तुम बंधु बनो सहायक
बलसागर होवे भारत।।
हाथों में हाथ मिलाकर
हृदयों से हृदय जुडाकर
एकता मंत्र अपनाकर
हो जाएं कार्योंमें रत
बलसागर होवे भारत।।
कर ऊँची दिव्य पताका
गूँजाओ गीत भारत का
विश्र्व में पराक्रम इसका
दिग्‌ दिगन्त गूँजे स्वागत
बलसागर होवे भारत।।
अब उठो श्रम करो सार्थ
दिखलाना है पुरुषार्थ
यह जीवन ना हो व्यर्थ
चमकाओ भाग्यका सूरज
बलसागर होवे भारत।।
भारत माँ फिर सँवरेगी
प्रभुता भी दिव्य पायेगी
विश्वमें शांति लायेगी
वह स्वर्णिम दिन है निश्चित
बलसागर होवे भारत।।
-----------------------------

Sunday, March 14, 2010

छन्दोमयी से -- तेरे मिलने को

तेरे मिलने को

तेरे मिलन की
सिद्धता है पूरी
माटी की डोरी
तोडी मैंने।

अहं का आईना
सुहृदों की थाती
पुराने बाजार में
बेच डाली।

लाख रिश्ते नाते,
उखाडी हैं जडें,
होंगे अभी सारे
धराशायी।

बही खाते सारे
किए विसर्जित
रख्खे थोडे गीत
टिप्पणी में।

वसूला थोडा सा
भारी ऋण भार
घोषित हुआ मैं
दिवालिया।

चंद्र का शारद,
सूर्य की तपन,
किया विसर्जन
गगन में।

देह का है सौध,
मन है गोपुर,
लाल बंदी-घर
वासना का।

उन्ही के द्वार पर
राजीनामा लिखा,
मुहर और ठप्पा
पूरा किया।

जीवन है कठिन,
डूबा ऊबरा मैं,
सारे का सारांश
शून्य बचा।

वर्षा का मेघ मैं
अब हुआ रीता
चलने को तत्पर
तेरे साथ।

अनुमति हो साथ
ले लूँ थोडे सुर,
शहनाई की धुन से
बिस्मिल्ला के।
-----------------------------