Saturday, October 25, 2008

Making of आनन्दलोक - ANANDLOK, the Hindi translation of Kusumagraj poems


आनन्दलोक
आलोकपर्व प्रकाशन, 1/6588, 5-ईस्ट रोहतास नगर, नई दिल्ली--110032, फोन  011-22328142


As I read about the sad demise of tatyasaheb, and articles quoting his poetry, it dawned on me that I could attempt their translation in Hindi.For next 3 months, it was perhaps not me but some devine authority making me write the translation.Here are 108 out of his more than 1000 poems in 13 collections. I published a book ANANDLOK and a recital cassette. DD1, AIR Pune and AIR Jalgaon did my programs reg this translation and I wrote a few articles on the subject. Finally I created a website http://www.geocities.com/hindikusumagraj and then this blog ..

मथना - एक सागर को--कुसुमाग्रज की कविता- रूपान्तर की भूमिका

मथना - एक सागर को
--कुसुमाग्रज की कविता के रूपान्तर की भूमिका
माननीय कुमुमाग्रज, मराठी के एक श्रेष्ठ कवि और साहित्यकार होने के साथ-साथ एक सह्रदय और सामाजिक दृष्टिकोण वाले व्यक्तित्व थे। देश, भाषा, संस्कृति और समाज के प्रति उनका गहन चिंतन था। पर इन सबसे बढकर जो सर्वोपरि गुण उनमे था, वह था दूसरो की अच्छाइयों को, खास कर अच्छे साहित्यिक गुणों को परखना और उत्साह बढाना। इसका लाभ मराठी के कई नवोदित साहित्यकारों को हुआ।
बीसवीं सदी के उत्तरार्ध के प्रायः सारे मराठी कवि और साहित्यिक कुसुमाग्रज को शिरोमणि मानते रहे। सन्‌ १९१२ से १९९९ तक की लम्बी आयु उन्होंने पाई और अंत तक लेखन करते रहे। उनका तेरहवाँ कविता संग्रह 'मारवा' १९९९ में उनकी मृत्यु के कुछ ही दिनों पूर्व तैयार हो रहा था, जब की पहला कविता संग्रह १९३३ में छप चुका था। इतनी अधिक रसिकप्रियता कम ही साहित्यिकों को मिलती है। रेकॉर्ड के लिये उनके कविता-संग्रह
यों गिनाये जा सकते हैं - जीवन लहरी (१९३३), विशाखा (१९४२), किनारा (१९५२), मराठी
माती (१९६०), हिमरेषा (१९६४), वादळवेल (१९६९), छंदोमयी (१९८२), मुक्तायन (१९८४),
पाथेय (१९९०), महावृक्ष (१९९४), मारवा (१९९९) ! जाईचा कुंज (१९३६) उनकी बाल
कविताओं का संग्रह है और मेघदूत (१९५६) - कालिदास रचित मेघदूत का मराठी भाषान्तर !
जीवनलहरी 1933
विशाखा 1942
समिधा 1947
जीवनलहरी 1949(दुगुनी बढाकर)
किनारा 1952
मराठी माती1960
स्वगत 1961
हिमरेषा 1964
वादळवेल 1969
छंदोमयी 1982
मुलायन 1984
पाथेय 1989
मबावृक्ष 1994

मारवा 1994

मुझे यह दुख हमेशा सालेगा कि उनकी कविताओं का हिंदी अनुवाद करने की बात मुझे उनके देहावसान के उपरान्त ही सूझी । मेरा मराठी लेखन, जो प्रायः प्रशासनिक व सामाजिक विषयों से संबंधित या फिर बच्चों के लिये रहा है, उन्हें अच्छा लगता था। उन दिनों वे आदिवासियों के लिये विशेष काम करवा रहे थे और मैं नासिक में डिविजनल कमिशनर
थी। एक सुंदर बंगाली कविता का मराठी अनुवाद पढ़कर उन्होंने खास अभिनंदन भेजा था।
लेकिन मेरे हिंदी लेखन से वे अपरिचित थे। और मैं उनकी मराठी कविता का अनुवाद हिंदी में कर सकूँगी इस बात से मैं खुद ही अनभिज्ञ थी। उनसे जो भेंट-मुलाकातें होतीं उनमें हमारी अधिकतर बातें वर्तमान सामाजिक ओर शासकीय परिप्रेक्ष्य की बाबत ही हुईं। शायद इसी कारण उनके जीवन काल में ही उनकी कविता अनुवादित करने का मौका ही मुझे नहीं
मिल पाया।
कुसुमाग्रज की करीब हजार कविताओं में से सौ-सवासौ कविताओं का अनुवाद मैंने किया है और पाया है कि यह मंथन कोई सरल काम नहीं है। उनकी कविताओं का कॅनवास अत्यंत विशाल है जिसका आरंभ हुआ क्रांति की कविताओं से, और शोषण विरोधी विचारधारा से। उनका गहन विश्र्वास था कि प्रबल अन्यायी की हार होकर रहेगी और निर्बल सा दीखनेवाला शोषित समाज यदि न्याय का आलंबन लेकर डट जाय तो साधनहीनता के बावजूद वही विजयी होगा। यह विश्र्वास उनकी कविताओं में बार बार झलकता है। जीवन की अच्छाइयों पर उनकी अटल श्रद्धा थी। कर्तव्यपरायणता, परिश्रम, महत्वाकांक्षा, मनोबल, इत्यादि गुणों को वे जीवन में और लेखन में भी महत्व देते थे। इसी आशावाद, संघर्षपरता और इच्छाशक्ति की अभिव्यक्ति उनकी कविताओं का प्रमुख गुण है। इसके अलावा जैसी सरलता और व्यावहारिकता उनके जीवन सें झलकती थी वही उनकी कविताओं में भी है,
उदाहरणस्वरुप 'सैनिक' या 'पुतले मान रहे आभार'।
सामाजिक औपचारिकता, दिखाऊपन और वंचनाओं से उन्हें चिढ थी और यह चिढ़ उनकी कविताओं में खुल कर प्रगट होती थी जैसा कि 'सस्ता सौदा सरकारी' में देखा जा सकता है। उन्होंने रोमॅन्टिक कविताएँ लिखीं तो बड़ी गहराई और सूक्ष्मता से जैसे 'आईना'। उपहास की कविताएँ लिखीं तो गुदगुदाने वाले उपहास से भरपूर, जैसे 'लॉ एण्ड ऑर्डर'। लेकिन जहाँ उन्होंने तीखा व्यंग करना चाहा तो कमाल का तीखापन कविता में भर दिया। उनकी कल्पना की पहुँच भी दूर - दूर तक जाती है। चेतना के एक ही पल में एक साथ जीवन की लघुता और महत्ता दोनों को छू लेने वाली उनकी प्रतिभा है जो 'सुना था' 'क्यों', 'यह चंद्र', या 'बहन कोकिला' में हम देखते हैं।
अनुवाद के लिए यह एक ही समस्या नहीं है कि इतना बड़ा कॅनवास कैसे पकड़े। कुसुमाग्रज शब्द-प्रभू थे और शब्द-कृपण भी। कम से कम शब्दों में वे अपने विचार रखते हैं और फिर भी ताल, लय, सुर, नाद, छंद, सब उनकी कविता में होते हैं। उन्हें पकड़ पाना अनुवादक के बस की नहीं। फिर मुझे कुछ काम्प्रोमाइज करना पड़ा। वह ऐसे कि अनुवादित कविता में शब्द एवं मात्राओं को बढ़ा कर यदि छन्दबद्धता और नाद को बचाया जा सकता है तो बचाओ। बिना मात्रा बढ़ाये, बिना लय खोये और फिर भी भाव ज्यों का त्यों रखकर जब कोई अनुवाद बन पाया (जैसे बहन कोकिला) तो मुझे लगा कि यहाँ मेरी जीत हो गई। जहाँ मराठी के ही अनुरूप भाव दूसरे हिंदी शब्द से उतनी ही सक्षमता से व्यक्त हुआ, मुझे लगा मैं जीत गई। लेकिन ऐसे भी स्थान हैं जहाँ अनुवाद उस उत्कटता या शब्द सौष्ठव को नहीं छू सका है जैसा मूल कविता में है। उदाहरण स्वरूप, उनकी कविता 'कणा' में 'नाही मोडला कणा' जैसी टिपिकल मराठी शब्द-रचना है जिसका शब्दार्थ है - रीढ़ की हड्डी नही टूटी जबकि भावार्थ है -- मैंने हार नहीं मानी और तनकर डटा रहा। लेकिन इसके हिंदी अनुवाद में वह बात नहीं आती जो 'नाही मोडला कणा' में है। उसे मैंने अनुवाद की मर्यादा मानकर संतोष किया। फिर भी उनकी कुछ सुंदर कविताएँ मैंने इसलिए छोड़ दीं कि मुझे लगा मैं उनके साथ न्याय नहीं कर पाऊँगी।
अनुवाद की रचना से मूल कवि का समग्र मूल्यांकन नहीं किया जा सकता क्योंकि अनुवादक का चुनाव उसके अपने स्वभाव, औचित्य और सुविधा पर निर्भर है। साथ ही मूल कविता की संपूर्ण गहराई, नादमाधुरी, और शब्दचातुर्य अनुवाद में नहीं उतर सकते।
कुसुमाग्रज की कुल कविताओं के इस दसवें हिस्से के अनुवाद से यदि पाठकों को उनके सोच की जानकारी हो सके और उनकी कविता से प्रेम हो जाय तो अपना प्रयास सफल मानूँगी।
उनकी कविताओं की पूरी रेंज जानने के लिये तो पाठक को और भी बहुत कुछ पढ़ना पड़ेगा।
दो उल्लेख आवश्यक मानती हूँ। सन्‌ १९९४ में कुसुमाग्रज को 'ज्ञानपीठ' पुरस्कार मिला तो उनकी कुछ चुनिंदा कविताओं का अनुवाद 'इसी माटी से' नामक संग्रह में ज्ञानपीठ ने छापा था। यहाँ चुनी गई कविताएँ उनसे भिन्न है। दूसरी बात - अनुवाद में थोड़ी छूट मैंने ये ली है कि मराठी के कुछ शब्द ज्यों के त्यों रखे हैं। खासकर एक शब्द 'सांत्वन' जो मराठी में सांत्वन एवं सांत्वना दोनों रूपों में प्रयुक्त होता है। मैं मानती हूँ कि इस तरह से कुछ शब्द आयात कर लेने से भाषा पर कोई आघात नहीं होता बल्कि उसकी गतिशीलता बढ़ती हैं। कुछ टिपिकल आयातित शब्द हैं - रहिवासी, अगतिक, कोनशिला, अभंग, प्रभुत्व, अशरण, तंबू, खंदक, नारसिंह, कलंदर, अनागर, अंबारी, राजीनामा, हिंदीकरण, भाकरम्‌, कणा,
चित्पावन। इसी तरह कुछ शब्द बिहारी स्टाईल से भी लिए हैं - छुआए, कुकुरभौंक, टांट।
'जीवनलहरी' से 'मारवा' तक कवि का प्रवास कैसा रहा है? 'जीवनलहरी' की कविताएँ आठ-आठ पंक्तियों की लय औंर तालबद्ध कविताएँ हैं (उदाहरण धर्म - संहिता, सार्थक) जो जीवन के कई अंगों को एक दार्शनिक की दृष्टि से छू जाती है।
दूसरे संग्रह 'विशाखा' ने उनकी असल पहचान बनाई जिसमें लम्बी-लम्बी (फिर भी लयबद्ध) प्रेम या क्रांति की कविताएँ हैं। इसी संग्रह की एक कविता में कवि ने अपनी कविता की जाति सुनिश्च्िात कर डाली और उसे 'समिधा' की संज्ञा दे दी ------
समिधाच सख्या या, त्यांत कसा ओलावा,
कोठून फुलापरि वा मकरंद मिळावा
जात्याच रूक्ष या, एकच त्या आकांक्षा,
तव आंतर अग्नी क्षणभर तरि फुलवावा।
'मेरी कविता का उद्देश्य, (हे पाठक), तुम्हें पुष्पराग देने का नहीं, बल्कि तुम्हारे अंतर
की आग को प्रस्फुटित करने का है।' 'क्रांतिचा जयजयकार', 'अहि-नकुल', 'हे व्यर्थ न हो
बलिदान', 'सात', 'धरती और रेलगाड़ी', 'कोलंबस का गर्वगान', इत्यादि क्रांति की कविताओं
ने १९४२ की पार्श्र्वभूमि में धूम मचा दी थी। वे आग धधकाने वाली कविताएँ थीं। जब वे
लिखते हैं - वेडात दौडले वीर मराठे सात झ््रशहीदाना जुनून से सात वीर मराठे दौड़ चलेट तो
शब्दों के चयन से उत्पन्न होने वाले नाद के टणत्कार को कविता के आवेश और ऊर्जा सहित
अनुवादित करना कठिन ही नहीं बल्कि असंभव सा लगता है। अन्यायी शासक के शोषण का
चित्र खींचा गया है बळी, पाचोळा, गुलाम, लिलाव इत्यादि कविताओं में और उत्कट प्रेम काव्य
हैं 'दूर मनो−यात', 'पृथ्वीचे प्रेमगीत', 'स्वप्नाची समाप्त्िा' इत्यादि। इन कविताओं में कहीं गहन
ऐंद्रिकता है तो कहीं रहस्यात्मक विरह-व्यकुलता। सूर्य के प्रेम को तरसती पृथ्वी का यह
संवाद बड़ा ही मार्मिक है-
अमर्याद है मित्र तेरी महत्ता,
मुझे ज्ञात मैं एक धूली कण
सँवारने को तुम्हारे चरण,
ये धूल ही है मेरा भूषण
मराठी में 'ण' का स्वरोच्चार वजन के साथ किया जाता है जबकि हिंदी में हौले से।
अतएव यहाँ शाब्दिक अनुवाद के बावजूद कविता गायन में वह ठोसपन नहीं आता है जो
मराठी में है।
किनारा मुख्यतः प्रेमगीत, देश-भक्ति और निसर्ग-कविताओं का संग्रह है जिसमें अचानक
'कायदा' जैसी सरकारी व्यवस्था से मोहभंग दिखलाने वाली कविता भी आ जाती है। 'मराठी
माती' में दार्शनिकता और प्लेटोनिक प्रेमगीतों का प्रतिशत बढ़ जाता है। 'हिमरेषा' की कई
कविताओं को भारत-चीन युद्ध की पार्श्र्वभूमि मिली हुई है (जैसे सैनिक) !
जीवन की व्यावहारिकता और उपहास भी पहली बार इस कविता संग्रह में उतरे हैं। आगे
यही उपहास, राजकीय व्यवस्था से मोहभंग, देश के सम्मुख बढ़ते प्रश्न आदि उनकी कविता में
अधिकता से झलकने लगे। 'एक प्रधान मंत्री आदिवासी गाँव में दौरे पर निकला, तो उसीके
बहाने बुढिया माई का दस दिन से ठंडा पड़ा चूल्हा जल गया क्योंकि पटवारी ने घर-घर
राशन पहुँचाया' - यह है उनकी कविता 'राजा आला'। दूसरी कविता है - 'पंढरी चा राया'
('राया' मराठी का एक बडा ही प्यारा शब्द है जिसके दो अर्थ हैं - प्रियतम और
राजराजेश्र्वर); जब पंढरी का राया पुजारियों द्वारा बंदी बनाया गया, तो मुझ जैसा भक्त अब
उसके द्वार पर केवल नोटों के बंडल के रुप में ही पहुँच सकता है - 'पंढरी के रायजी, अरे
त्रिलोकपालजी, क्या तेरी गत बनी, तेरे ही धाम में।' कवि के व्यंग्य की चरम ऊँचाई छू जाती
है उनकी कविता 'गर्भगृह' में !
कुसुमाग्रज की सारी साहित्यिक रचनाओं में जीवन के प्रति भरपूर सम्मान है और उन
लोगों के प्रति भी जिन्होंने अपने दृढ़ निश्चय, कर्तव्यपराणता और कठोर परिश्रम के बल पर
जीवन की ऊँचाईयों को छुआ है। कोलंबस, बाबा आमटे, सैगल, लोकमान्य तिलक, बिस्मिल्ला
खान, झाँसी की रानी न केवल उनके गद्य लेखन के बल्कि कविताओं के भी चरित्र-नायक रहे
हैं। और ऐसे लोकनायक अपनी उपलब्धियों के प्रति गर्व महसूस करे, इसे भी वह सही मानते
थे।
उनकी प्रसिद्ध कविता 'कोलंबस का गर्वगान' में जब कोलंबस सागर को ललकारता है,
तो देखिये उसके (या कवि के?) तेवर -
रे, अंनत है मेरी ध्येयासक्ति,
और अंनत है मेरी आशा,
किनारा तुझ पामर के लिये,
मुझ नाविक को दसों दिशा।
इनके साथ-साथ उनकी कविता में प्रकृति के प्रति अनन्य कृतज्ञता का भाव भी है
क्योंकि अंततोगत्वा वही सबको जीने का संबल देती है।
यहाँ उल्लेखित कुछ नितान्त सुंदर कविताओं का अनुवाद मैंने नहीं किया है। कवि की
'यह चंद्र' कविता में चर्चित चंद्रमा 'प्रतिभाशाली किसी कविव को गूढ़ विश्र्व के भेद' बताता है।
सो यदि मेरी प्रतिभा को भी चंद्रमा ने वहाँ तक पहुँचा दिया तो आगे कभी उन कविताओं का
अनुवाद मुझसे हो पायेगा, वरना कवि की आत्मा को (और हिंदी पाठकों को) किसी अन्य
अनुवादक की बाट जोहनी पड़ेगी।
लीना मेहेंदळे
--------------------------------------------------------------------
कुसुमाग्रज की प्रेमकविताएँ

     मराठी के मूर्धन्य कवि श्री कुसुमाग्रज आरंभिक कालमें अर्थात् 1940 के दशक में अपनी उन ओजस्वी कविताओंके कारण बहुचर्चित रहे जो स्वतंत्रता आंदोलन की पार्श्वभूमि पर लिखी गई थी। स्वतंत्रता के बाद उनकी कविताओं के तेवर बदल गये।
    कुसुमाग्रज ने दीर्घकाल तर काव्य रचना की है।उनका सबसे पहला कवितासंग्रह 1933 में और अन्तिम
कविता संग्रह 1999 में छपा। समय और सामाजिक बदलाव का प्रतिबिम्ब भी इन कविताओं में उभरना स्वाभाविक था।
     कवि की करीब हजार कविताओं मे कई प्रेम कविताएँ भी हैं। इनमें “पृथ्वी चे प्रेमगीत” और “प्रेम कुणावर करावे” बहुचर्चित रहीं।पृथ्वी के प्रेमगीतकी कविकल्पना में पृथ्वी सूर्य प्रति अपने प्रेम और समर्पण को प्रगट करते हुए कहत है कि यों तो पर- प्रकाश से प्रकाशित शीतल चंद्रमा, संकोच से लाल होता हुआ मंगल, हिरे सा चमचमाता शुक्र, बारम्बर पास आकर मनानेवाला धूमकेतू सभी उसकी प्रीती की याचना कर रहे हैं, पर उसे उस जलन और तपिश और तेज की ही पूजा करनी है, भले ही वह हाथ न लगे। कविता के अन्तिम चरण में पृथ्वी कहती है,
      अमर्याद है मित्र तेरी महत्ता मुझे ज्ञात मैं एक धूलीकण।
       अलंकारने को तुम्हारे चरण,
       ये धूल ही है मेरा भूषण।।

“प्रेमयोग” कविता में कृष्ण को केंद्र में रखकर प्रेम कौन किस पर करे, इसका कोई नियम या फार्मूला नही होता। सौंदर्यमयी राधा से भी प्रेम हो सकता है और कुब्जा से भी, प्रेम की कोई जाति नही होती। यहाँ प्रस्तुत हैं उनकी कुछ प्रेम कविताओं का हिन्दी अनुवाद- हिमप्रस्थ व अक्षरपर्वमें प्रकाशित

Saturday, May 10, 2008

कुसुमाग्रज -- कवि परिचय

कुसुमाग्रज -- कवि परिचय
कवि परिचय
मराठी के मूर्धन्य कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री वि.वा. शिरवाडकर तथा तात्यासाहेब का जन्म पुणे में १९१२ में हुआ। लेकिन स्कूली शिक्षा नासिक में हुई। कर्मक्षेत्र भी मुंबई एवं नासिक ही रहे। १७ वर्ष की आयु में जहाँ एक तरफ वे मैट्रिक पास हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर उनकी कविताएं भी प्रकाशित होने लगी थीं।
कविता लेखन के लिए उन्होंने अपना उपनाम लिया- कुसुमाग्रज (क्योंकि उनकी छोटी बहन थी कुसुम और उन दिनों मराठी के श्रेष्ठ साहित्यकार गोविंदाग्रज ने यह स्टाईल फैशन में लाई थी)।१९३२ में नासिक के कालाराम मंदिर में दलितों के प्रवेश के लिए जो सत्याग्रह हुआ उसमें वे भी शामिल हुए। उसके उपरांत १९३४ में मराठी और अंग्रेजी विषयों में बी.ए. किया। उसके बाद कई नियतकालिकों का संपादन व लेखन करते रहे। फिल्म 'सती सुलोचना' की पटकथा लिखी और उसमें लक्ष्मण की भूमिका भी निभाई। गद्य लेखन शिरवाडकर के नाम से ही किया जबकि सारा कविता लेखन कुसुमाग्रज नाम से करते रहे।
उनका बहुचर्चित काव्य संग्रह 'विशाखा' १९४२ में अगस्त क्रांति की पार्श्र्वभूमि पर प्रकाशित हुआ। हिंदू पंचांगों में माना जाता है कि विशाखा नक्षत्र से ही वैशाख महीने का जन्म हुआ और इस महीने में सूरज अपनी पूरी ऊँचाई पर आकर आग उगलता है। 'विशाखा' में प्रकाशित क्रांति की कविताएं वैसी ही प्रखर थीं। कई युवा लेखकों और कवियों ने उनसे प्रेरणा ली। कवि कुसुमाग्रज का आधिपत्य मराठी साहित्य पर तब से लेकर आज तक छाया हुआ है।
उनकी ग्रंथ-संपदा हैः चौदह कविता-संग्रह, आठ कथा-संग्रह, बीस नाटक, सात नाटिकाएं, सात ललित निबंध-संग्रह, दस संपादित कविता-संग्रह और तीन उपन्यास। 'नट सम्राट' नाटक के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला और १९९४ में इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। ज्ञानपीठ की रकम में अपनी पूंजी जोड़कर उन्होंने 'कुसुमाग्रज प्रतिष्ठान' की स्थापना की। इसके कई उपक्रमों में हर दूसरे वर्ष दिया जाने वाला 'जनस्थान पुरस्कार' और 'गोदावरी पुरस्कार' महत्वपूर्ण हैं। साहित्यिकार एवं सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
कुसुमग्राज ने कवि होने के साथ समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों को जिस तरह दिशा दी उससे उनकी संवेदनशील, भावानुभूति एवं उनका विशाल दृष्टिकोण सामने आता है। कालाराम मंदिर प्रवेश में सहयोग, लोकवादी मंडल की स्थापना, 'जागतिक मराठी परिषद्' और नासिक सार्वजनिक वाचनालय की कई वर्षों तक अध्यक्षता, फिर नासिक के पास आदिवासी बच्चों में पढ़ाई के साथ काव्य और ललित-कला-बोध हेतु काम, नासिक में 'ग्रंथ यात्रा' के आयोजन और सरकारी कामकाज में अंग्रेजी की जगह मराठी को पुनर्जीवित करने के लिए उनके प्रयास इस बात के साक्षी हैं। १९९२ में उनके सम्मान में अमरीका की इंटरनेशनल स्टार सोसाइटी ने पुनर्वसु नक्षत्र के पास पाए जाने वाले रोह नामक तारे को 'कुसुमग्राज' का नाम दिया है।

आनन्दलोक के लिये प्राक्कथन -- दिनेश शुक्ला

Translating kusumagraj
प्राक्कथन
प्राक्कथन
हिन्दी पाठकों के लिए मराठी कविता के प्रमुख हस्ताक्षर के रूप में कुसुमाग्रज का नाम सुपरिचित है। उनकी कविता राष्ट्रीय आंदोलन, राष्ट्र निर्माण के शुरुआती स्वप्निल वर्षों और बाद के स्वप्न भंग के वर्षों के पूरे काल-पटल पर फैली हुई महाकविता है। बल्कि उससे भी आगे आज के अंधकार में आशा की मशालें जलाकर आभा फैलाती हुई है।
कविता पुनर्जन्म है। मृत्यु पर जीवन की विजय है।कविता एक प्रतिकार है। एक प्रतिध्वनि है। एक प्रतिसंसार है। इन अर्थों में इस मूर्धन्य कवि की कविता भारत की पुरोगामी मानवतावादी और जनवादी शक्तियों की अपनी कविता है। वे अपने समकालीन और समानधर्मा हिन्दी कवि रामधारी सिंह दिनकर की याद दिलाते हैं। वही वाणी का मेघमन्द्र स्वर, वही गति का घर्घर नाद, वही हिमालय की तुंगता, वही समुन्द्र का आलोड़न, वही सामाजिक यथार्थ की तिक्तता, सब कुछ चिरपरिचित लगता है । तथापि इस कविता का अपना एक अलग ही आस्वाद है - लगभग उसी तरह जैसे सह्याद्रि के आमोंका, गोदावरी के जलका, पश्च्िामी घाट के वनों का और महाराष्ट्र के ओजका भारत के जीवन-वैभव में अपना अलग ही विशिष्ठ अवदान है। लीना मेहेन्दले ने कुसुमाग्रज की चुनी हुई कविताओं को हिन्दी मेंअनुवादित करके इस संग्रह के माध्यम से हिन्दी कविता की दुनिया को समृद्धतर किया हैं।
लीना मेहेन्दले हिन्दी पाठकों के लिये अनजान नहीं हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में समय-समय पर उनके लेख विविध विषयों से हमें परिचित कराते रहे हैं। इस अनुवाद की विशेषता यह है कि लीनाजी ने हिन्दी में मराठी की सुगंध भरने की कोशिश की है। लगता है जैसे मराठी हिन्दी की उँगलियों में उँगलियाँ पिरोकर गुइयाँ-गुइयाँ कहती खेल रही हों। एक अद्भुत ताजगी भरा अटपटापन है इन कविताओं के अनुवाद में। रहिवासी, दिवाभीत, कोनशिला, अंबारी जैसे शब्दों का प्रयोग कविता के अनुवाद को अद्भुत स्निग्ध भषिक-वत्सलता से भर देता है । अजब सा और आत्मीय अनुभव है यह।
हिन्दी और मराठी सगी बहनें हैं लेकिन उनमें वही अंतर है जो गंगा और गोदावरी में, या पश्च्िामी घाट और विंध्य पर्वतमालाओं में। इस काव्यानुवाद में दो भाषाओं के तेवर मिल रहे हैं। जैसे दो समुंद्र मिल रहे हों -जैसे दाराशिकोह का मज्मुउल बाहरीन हो या फिर अमीर खुसरो के दोसुखने हों। अनुवाद की अपनी जटिलतायें होती हैं। सीमायें भी होती हैं। इनको पार कर पाना अनुवादकर्म की कसौटी है। लीना मेहेन्दले के इस अनुवाद में कुसुमाग्रज की कविता कुसुमाग्रज की ही कविता बनी रहती है - बस वह सीधे पल्लू वाली हिन्दी प्रदेश की साड़ी पहनकर हमारे मर्म का छूती हुई अपने समूचे 'निजत्व'के साथ हमारे पास चली आती है। कविता का इस तरह सीधे चले आना पाठक के पास तक उसी तरह होता है जैसे तुलसी की कविता - ''भगति हेतु विधि भवत विहाई, सुमिरत सारद आवत धाई' । ऐसा तभी संभव होता है जब अनुवादक दोनों भाषाओं के समूद्र का अच्छा नाविक हो और साथ ही कवि के मूल संवेदना की भूमि से स्वयं भी नाभितालबद्ध हो। लीना मेहेन्दले ने अपने तईं यह सिद्धि प्राप्त की है।
भारतीय कविता का मूल स्वभाव है गति, लय, लहर, नाद .........। और यही कुसुमाग्रज की कविता का भी मूल स्वभाव है। वर्तमान काल में पश्च्िामी परम्परा के अंधानुकरण वाली गद्यात्मक कविता की विषवेल हिन्दी, मराठी और अन्य भारतीय भाषाओं में फैल रही है। किंतु कुसुमाग्रज जैसे अग्रजों की कविता परम्परा के चलते यह विषवेल अधिक फैल नहीं पायेगी।
कुसुमाग्रज धरती के कवि थे। वे 'भारतीय स्वप्न'के कवि थे । उनकी कविता भावोच्छल है। बौद्विक चाकचिक्य की जटिलता से दूर, यह कविता मनुष्य के आभ्यन्तर की कविता है। इस कविता में अभिव्यक्ति की अद्भुत शक्ति के हमें जगह - जगह दर्शन होते है। नाटकीयता, मंच की दृश्यात्मकता, व्यंग्य का कटाक्ष, पाखण्ड का खंडन, लोक-कथा-गायकों का विस्तार, सभी कुछ इस कविता में मिलता है। कभी यही कविता मंत्र की तरह संक्षिप्त और आवेश से भरी हुई बिजली सी छूकर निकल जाती है। तो
कभी किसी जुलुस में डुबोकर हमें भी उस जुलुस में शामिल कर लेती है और धीरे-धीरे विशाल प्रवाह बन कर बहा ले जाती है। मजे की बात ये है कि इस अनुवाद को पढ़ते समय आपको लगातार मराठी कविता का प्रभा मंडल घेरे रहता है। कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि अनुवादक ने कविता के मूलरूप के साथ जरा भी छेड़खानी की हो।
कुसुमाग्रज कवि ही नहीं एक बड़े एक्टिविस्ट भी थे। और यह एक्टिविज्म उनकी कविता को हमारे अपने समय में और अधिक प्रासंगिक बनाता है- खासकर अब जब कि साम्राज्यवाद और धार्मिक कट्टरता के कबीलों ने न केवल भारत की भौतिक सीमाओं पर बल्कि सांस्कृतिक और आत्मिक सीमाओं पर भी अपने हमले तेज कर दिए हैं।
मराठी कविताओं के हिन्दी अनुवाद का यह संग्रह कई अर्थों में अद्वितीय है। पहले तो यह कि आधुनिक मराठी साहित्य को सिर्फ़ एक विशेष प्रकार के साहित्य तक ही सीमित कर देने का रिवा.ज सा इधर हिन्दी में चल पड़ा है। उससे हट कर यह अनुवाद एक बड़े फलक वाले मराठी रचनाकार को हिन्दी जगत से फिर रूबरू करता है जिसके कृतित्व में समाज के सभी पीड़ित वर्गों के सुख - दुख, आशा - आशंका, अनुभव को अभिव्यक्ति मिलती है। दूसरे यह रचनायें घृणा के विषवमन का अभिषेक नहीं हैं बल्कि इनमें अन्याय, अत्याचार, शोषण के विविध रूपोंको बेनक़ाब करने और उनसे भिड़ने की प्रबल ऊर्जा विद्यमान है। इनमें कहीं भी बनावट या कृत्रिमता नही है, है तो बस एक आंतरिक उल्लास। यह अपने परिवेश से ही उगती हुई कविता है, बाहर से आयातित की हुई नही। इसमें कहीं उद्बोधन है जैसे स्तंभ, स्वतंत्रता देवी की विनती, रहिवासी में । कहीं गोष्ठी, सत्संग चर्चा और भक्त परंपरा का समर्पण भाव भी - जैसे सुना था, तुकया, आलम्बन, पग चिह्न में । मुग्ध करती रहस्य छाया की अर्ध-स्मिती है- फिर जाऊँगा , कभी मन चाहे में । व्यंग्यका नमूना है लैला मंजनू, लॉ एण्ड ऑडर , अहो भाग्य में। तो रोमान्स है - सातवाँ चम्मच, आईना में। कुसुमाग्रज ने गहरी ऐंद्रिकता की कविताएँ भी लिखी हैं जिनका अनुवाद लीनाजी ने नहीं किया है। लेकिन उनकी कुछेक झलकियाँ मिल ही जाती हैं गुनाह और वृक्ष जैसी कविताओं में। 'जाते जाते' , 'जीवन' आदि मंत्र सी संक्षिप्त कविताएँ भी है और मोह भंग की कविताएँ - आखिरी कमाई, वन्दे - एक नाटयप्रसंग । गर्भ-गृह में भक्तिके उन ठेकेदारोंको बेनकाब किया है जो दावा रखते हैं कि वे तय करेंगे कि कोढियों, अछूतों के बीच जाकर रहे भगवान को गर्भगृह में वापस आने की अनुमति वे देंगे या नहीं।
मुझे पूर्ण विश्र्वास है कि खाँटी भारतीय परंपरा के साथ-साथ आधुनिक बोध वाली इन कविताओं के रसास्वादन से हिंदी साहित्य के पाठक अपनी संवेदना के क्षेत्र को अधिक विस्तृत और उदार बना सकेंगे। हिंदी कवियों को भी यह अनुवाद-संग्रह एक ताजी हवा का झोंका बनकर भाव-स्फूर्ति देगा।
दिनेश शुक्ला
1 मई, २००३
-------------------------------------------------------------------

Sunday, January 27, 2008

लोकार्पण मराठी कवि कुसुमाग्रज की कविताओं के कैसेट,वेबसाइट

मराठी कवि कुसुमाग्रज की कविताओं के कैसेट एवं अंत:क्षेत्र का लोकार्पण
मराठी साहित्य के सूर्य थे कुसुमाग्रज
-मनोहर जोशी , लोकसभा अध्यक्ष
गत १४ अगस्त को नई दिल्ली में मराठी के प्रसिद्ध कवि श्री कुसुमाग्रज की कविताओं के हिन्दी अनुवाद की पुस्तक आनंदलोक, इसके कैसेट और अंत:क्षेत्र (वेबसाइट)का लोकार्पण लोकसभाध्यक्ष श्री मनोहर जोशी द्वारा किया गया। हिन्दी साहित्य सम्मेलन, दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्ष थे केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री राम नाईक। पुस्तक में श्री कुसुमाग्रज की १०८ कविताओं का हिन्दी अनुवाद है। इन कविताओं का अनुवाद श्रीमती लीना मेहेन्दले ने किया है। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मनोहर जोशी ने कहा कि कुसुमाग्रज मराठी साहित्य के सूर्य थे। कार्यक्रम में आचार्य विद्यानिवास मिश्र, हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष श्री महेशचंद्र शर्मा सहित अनेक साहित्यिक, सामाजिक विभूतियां उपस्थित थीं। ..कैलाश वैद्य
पांचजन्य दि. 7-9-2003
------------------------------------------------



















Friday, October 26, 2007

कुसुमाग्रजांच्या कविता ---- अनुवाद करतांना --मराठी आलेख

(कुसुमाग्रजाच्या 108 कवितांचा अनुवाद पहा याच ब्लॉगवर)

कुसुमाग्रजांच्या  कविता अनुवाद करतांना

    माणसाकडे संधी येते आणि खूप उशीरा कळत की आपल्या हातून त्या संधीच चीज करण्याच राहून गेल. 1995 मधे नाशिकला डिविजनल कमिशनर म्हणून माझ पोस्टिंग झाल तेंव्हा असच काहीस झालं.

    रुजु झाल्यानंतर लौकरच मी तात्यासाहेबांना भेटायची संधी घेतली. ते फार मोठे कवि आहेत, त्यांनी कांही नाटक पण लिहिलीत (विशेषतः नटसम्राट), त्यांचे लेख व त्यांच्याबाबतचे लेख वर्तमानपत्रांत येतात, आणि त्यामधे त्यांचे स्वभाषेवरील विचार, शासकीय अनुदाने, बक्षीसे, इत्यादि बाबत मते, एवढेच वाचले होते. ते फार अबोल आहेत, व त्यांचे कांही खास मित्र सोडले तर एरवी संकोची आहेत अशीही समजूत झालेली होती. त्यांची नितांत सुंदर प्रार्थना सर्वात्मका सर्वेश्वरा शाळेत म्हणायची नाही वगैरे वादही तेंव्हा चालू होते. माझ्याकडे कवितेबाबत थोडी रसिकता आहे पण जे कांही काव्य-वाचन झालेल ते बहुतांशी हिंदीतून। तात्यासाहेबांच्या कविता वाचून काढून मगच त्यांच्याकडे जाव अस कांही सुचल नाही. त्यामुळे ज्या साहित्य प्रांतात ते एवढे मोठे, त्याबद्दल आपण कांय बोलणार अशी एक शंका मनात होतीच.

    त्यांना भेटल्यावर जी चर्चा झाली ती आजच्या समाज-मूल्यांवर. देशांतील नागरिकांची जागरूकता आणि प्रबुद्धता कशी वाढवावी, कशी टिकवावी इत्यादि मुद्यांवर. पण ती छोटीशीच चर्चा होती.

    त्यानंतर जळगांव स्कॅण्डलच्या निमिताने व नंतरही माझे प्रशासकीय दृष्टीकोन सांगणारे लेख अधून मधून प्रसिद्ध व्हायचे त्यावेळी कुठून तरी ऐकायला मिळायचे की तात्यासाहेबांना तुमचे लेख आवडतात. पण ही 'सांगोवांगी' वार्ता म्हणून मी कांही मनावर घेतल नाही.

    त्यांच्या भेटी अधून मधून होत राहिल्या. एका भेटीत मी केलल्या एका बंगाली कवितेचा मराठी अनुवाद त्यांना आवडला अस ते म्हणाले. माझ्या आवडीच्या कांही हिन्दी कविता त्यांना ऐकवल्या. मी मधून मधून हिंदीतही लिहिते हे ही सांगून झाल. पण त्यांच्या कविता हिंदीत अनुवादित कराव्या अस कांही वाटल नाही. तेवढी माझी प्रतिभा किंवा तयारी नाही याची जाणीव होती. तसेच त्यांच्या कवितांचे अनुवाद बहुधा झालेही असतील अशी मी समजूत करून घेतली.

    एक दिवस अचानक ताकवले सरांना दिल्लीत येऊन नवनिर्मित इंदिरा गांधी मुक्त विद्यापीठाचा चार्ज घ्या अशी सूचना आली. यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठाची धुरा माझ्याकडे सोपवून ते गेले देखील. त्या काळी नाशिकमधील वनवासी भागामधे तात्यासाहेबांची संस्था मुक्त शाळेसारखेच कार्य करीत असे. त्यामुळे चर्चेला तोही नवा व महत्वाचा विषय होता. त्यानंतरच्या अधिकांश भेटीत तोच विषय होता.

    1997 मधे माझी पुण्याला बदली झाली, तिथून 98 मधे दिल्लीला आणि कामाच्या खटल्यात साहित्य विषय मागे पडला. पण 10 मार्च 1999 रोजी कुसुमाग्रज गेले - ते आता आपल्यात नाहीत ही बातमी आली. त्याकाळात माझ्या घरी मटा, लोकसत्ता आणि तरुण भारत घेत असे. ऑफिसमधे शेजारील महाराष्ट्र सदनमधून इतर वर्तमानपत्र वाचनासाठी मागवत असे.

    तात्यासाहेबांवर भरभरून येणारे लेख त्यांच्या कविताच्या वर्णनाशिवाय कसे राहिले असते? लेख वाचतांना त्यांच्या कविता दृष्टीस पडल्या आणि वाटल, आपण इथे दिल्लीत! या कवितांची कुणाबरोबर चर्चा करायची? ती माणस तर हिंदीभाषी असणार! तरी मी कवितांचा गद्य अनुवाद पुष्कळांना ऐकवित होते, आणि एकदम वाटल- हे कवितेतही लिहून काढण आपल्याला जमेल. त्यांच्या गाजलेल्या दोन ओळी-

'समिधाच सखे या, त्यांत कसा ओलावा ............ तव आंतर अग्नि क्षणभर तरी फुलावा

समिधा सखे यह करे स्नेह क्यो सिंचन................ तव आंतर अग्नि चेते यही प्रयोजन

मूळ कविता मोठी आहे हे कळल्यानंतर त्यांत भर घातली.

'

    समिधा

समिधा, सखे, यह करे स्नेह क्यो सिंचन

क्यों पुष्पोंके सम दे मधुपान-निमंत्रण

रूक्षता नियति है लिख दी मैंने इनकी

तब आंतर अग्नि चेते यही प्रयोजन !

    त्या लेखांमधील कविता वाचत जाण्याचा आणि जमेल तसा अनुवाद करण्याचा ध्यासच लागून गेला. त्यांच्या कांही कविता अगदी सोप्या असूनही त्यांत एक उत्कटता आहे त्यांचा अनुवाद सहजगत्या होत गेला. सुमारे सात-आठ दिवसांनी हे लिखाण थांबले. पण माझा ध्यास मात्र वाढला. दिल्लीतील महाराष्ट्र सदन व मंडळ अशा दोन्हीं वाचनालयांमधून त्यांचे कवितासंग्रह आणून वाचत गेले, तेंव्हा खरा त्यांच्या अति विस्तीर्ण कॅनव्हासचा बोध झाला. पुढील जवळ-जवळ तीन महिने मी सपाटा लावून खूपशा कवितांचा अनुवाद केला. काही अगदी छोट्या कविता होत्या--

    कविता मेरी

कविता मेरी विजय के लिये कभी न थी।

इसीलिए ना चिंता इसे पराजय की।

नही जन्म के लिये कभी भी रूठी थी।

इसीलिये वह मृत्यू पर भी भारी थी।।

.    सार्थक

माटीके चित्रोंको दिया तूने नाम पता

माटीके चित्रोंको दी भाव-विभोरता

हृदय तेरे सार्थकता प्रगटी जब ऐसे

माटीके चित्रोंने, देव! अश्रु दिये तुझे.

    धर्म

दे मन को निर्भयता, अंतर को भाव-सृजन

प्रज्ञा का दीप जल उज्जवल हो ये जीवन

जुल्म, पाप से बैर, विफलता में अचल धीर

मानवता बनी रहे परम-धर्म-संहिता.

रडगाणी सोडून द्या अस सांगणारी त्यांची एक कविता आहे, आदेश. कळीचा हक्क काय तर सौंदर्याचा दिमाख, नखरे व सुगंधाची लयलूट करणे. सूर्याबातच्या पृथ्वी-शुक्र संवादातही पृथ्वीचा तोच सौंदर्यशील तोरा आणि ऐश्वर्य आहे. घोर अन्याय घडतो तेंव्हा एकदाच नव्हे तर पुन्हा पुन्हा स्तंभांमधून नरसिंह प्रकट होतील ही ललकार आहे. अर्जुनाला निस्त्रैगुण्यो भवार्जुन सांगणाऱ्या कृष्णाप्रति त्यांचे आव्हान आहे कि भले तू मला मूढ म्हण- पण मला तुझे सगुणरूपच हवे - आणि हो, अशा मूढाच्या यादीत तो तुझा अर्जुनच अग्रक्रमांकावर आहे हे ही ध्यानात ठेव.

हो गुलाब या कमल कली हो, या नाली पर खिली कली

बाट जोहता होता उसकी प्रकाश कण एक सूरज का .....

आणि

हाँ मूढोंकी सूची में

नाम मेरा भी है,

और साथ एक सांत्वन ...

जिस अर्जुनके लिये

सुनाई गीता तुमने

सूचीमें है उस अर्जुनका

अग्रक्रम !


ध्येयासक्ति बाळगणारी माणस ही तात्यासाहेवांचे लाडके हिरो असत. सुखवस्तू माणसाला हा ध्येयवेडेपणा कसा कळणार? अशी एक छानशी कविता आहे

  क्यों

....... सुकरात भी क्यों विषभरा प्याला लगाये होंठ से?

तत्व च्युत होना नही है, मौत, तू लग जा गले!

घासकी हो रोटी, सोनेको शिलाएँ हों कठिन,

क्यों महाराणा प्रतापी जंगलोंमें ही फिरे?

रोग संकट कोई ओढे कुष्टरोगीके लिये क्यों?

कोई सरहद पर हिमालयको बचाने क्यो लडे?

करो समझौता सुखोंसे, रहो घरमें चैनसे

मंत्र यह जाने न जो, क्यों बुद्धिमान उसे कहें?


    न्यूटनने म्हटल होत की ज्ञानाचा सागर अफाट आहे, त्यांत मी वेचतो ते निव्वळ वाळू-कणांइतके छोटेसे ज्ञान भांडार आहे. कुसुमाग्रजांनी देखील अफाट, असीम विश्वात माणसाचे छोटेसे स्थान आणि तरीही अनंत विश्वाला गवसणी घालायची ऊर्मि काही कवितेत मांडून ठेवली आहे. पक्षी, सूर्य, कोकिळा, नक्षत्रगण, आकाश अशी त्यांची आवडती रूपके होती.

कुसुमाग्रजांनी देखील अफाट, असीम विश्वात माणसाचे छोटे से स्थान या दोन कवितेत मांडून ठेवले आहे-

रहिवासी
रहिवासी तो हैं ही हम
मली मुहल्ले, गांव के,
और अपने प्रांत के,
और अपने देश के।
लेकिन यह याद रहे
कि रहिवासी भी है हम
सौर मंडल में,
पृथ्वी नामक ग्रह के।
और वह ग्रह भी जहाँ

बालू कण जैसा क्षुद्र

उस असीमित विश्व के।

दुसरी कविता थेंब अशी आहे  ---

ओसकण
अनंतताका गहन सरोवर
मंझधारे में विश्वकमल है,
खिला सनातन।
कमल पंखुडी पर
पडा हुआ है,
एक ओस-कण।
उसके झिलमिल कंपन को
हम धरती के वासी मानव,
कहते जीवन !

पक्षी या त्यांच्या प्रिय रूपकावर ही कनिता --
आज दोपहर
यह पंछी तो, बैठा मेरे सम्मुख था, आज सकारे।
उषःकाल के नभ का टुकडा, उतर पडा था मेरे द्वारे।
अगम शक्ति ने, दान दिये जो, आंचल मेरे।
एक कौतुक तो उनमें से यह पंछी भी था।
पर कौन शिकारी, आज दोपहर,
क्रूर कर्म कर गुजर गया था।
विद्ध-शर-छाती लिये यह,
मृतक पडा था।

कोलंबसाचे गर्वगीत  या शिवाय कोलंबसावरच दुसरी कविता किनारा अशी आहे --

लो आया किनारा

तट पे है गूँजा नाविकों का इशारा
लो आया किनारा।
उन्मत्त तूफानी सागर विकराल
उतारी थी नौका, ताने थे पाल,
किया अनसुना भीरुओंका पुकारा,
लो आया किनारा।
वो संग्राम अब पूर्ण होने चला,
युगों की तपस्या की है सिद्धता,
वीरोंके श्रमने है जिसको निखारा
लो आया किनारा।
तट पे हैं झिलमिल पंक्तियाँ दीप की,
शलाका लाल पीली या नीलाभ की,
तमपे है खिलता जैसे अंगारा
लो आया किनारा।
इस एक क्षण की थी की हमने आस
इसीसे हुआ सिद्ध नौका प्रवास,
आये हैं वापस जग जीत सारा,
लो आया किनारा।
जो बिछडे हैं संगी उनको प्रणाम,
उनकी स्मृति रह न जाए अनाम
जयध्वज चढाओ तट पर हमारा
लो आया किनारा।

    अशा खूप कवितांचा अनुवाद केला. कित्येकांना ऐकवल्या. त्यांत हिंदी-भाषी होते तसे बरेच मराठी भाषीही होते. हिमप्रस्थ, हंस, अक्षरपर्व, देवपुत्र अशा मासिकांमधूनही चार-सहा, चार-सहा कविता येेत गेल्या. एका मल्याळी व्यक्तिने हिंदी अनुवाद वाचून मल्याळीत अनुवाद करत असल्याचे सांगितले तसेच एका पंजाबी संपादकांनी पांच कवितांचा पंजाबीत अनुवाद केला. दिल्ली दूरदर्शनवर तीन वेळा कवितावाचन झाले पैकी एक कार्यक्रम सकाळ दैनिकाच्या विजय नाईक यांनी घेतलेली मुलाखत असा होता. तसेच तीन-चार कार्यक्रम दिल्ली आकाशवाणीवरही झाले. करीत करीत 108 पेक्षा अधिक कवितांचे अनुवाद झाले.

आता शोध सुरू झाला तो प्रकाशनासाठी कांय करावे याचा. पण तत्पूर्वी हिंदीतील कांही प्रथितयश कवींबरोबर चर्चा करावी असे वाटले. माझ्या ओळखीतील तीन कवींबरोबर कविता-वाचनाचा कार्यक्रम झाला. दिनेश शुक्ल व केदारनाथ सिंह यांनी कांही बदल सुचवून अनुवादाला समृद्ध केल. मी व लक्ष्मीशंकर बाजपेयींनी त्यातीत 40 कवितांचे स्टूडियो रेकॉर्डिंगही केले. 

    प्रकाशकाचा शोध घेताना माझी गााडी बिरला फाउंडेशनचे प्रमुख वार्ष्णेय यांच्यापर्यंत आली. त्यांनी सांगितले की ज्ञानपीठ पुरस्काराच्या समयी तात्यासाहेबांच्या कांही कवितांचा अनुवाद होऊन पुस्तक छापले गेले आहे. चक्क इसी माटीसे हा अनुवाद-संग्रहच माझ्या हातांत ठेवला. श्री चंद्रकांत बांदिवडेकर व तीन इतर मिळून केलेले अनुवाद होते. सुदैवाने चार-सहा वगळता मी निवडलेल्या कविता अगदी वेगळ्या निघाल्या. हिंदी साहित्य-अकादमी व ज्ञाानपीठ दोन्हीकडे प्रयत्न करून त्यांना फार उशीर लागतो हे लक्षांत आले. दिल्ली साहित्य अकादमीने मात्र प्रकाशनार्थ अनुदान देऊन पुस्तक छापण्यास हातभार लावला. आनंदलोक या नावाने संग्रह प्रकाशित झाला. त्या आधी पुण्यातील तात्यासाहेबांचे मराठी कवितासंग्रहांचे प्रकाशक कॉण्टिनेंटल व प़ॉप्युलर प्रकाशनाची परवानगी पण घेतली कारण मराठी पुस्तकांचे हक्क त्यांचेकडे होते.

    या प्रकाशनाआधी कधीतरी जेएनयूमधील मराठी प्रोफेसरांच्या मित्रत्वात असलेले हिंदीतील दिग्गज साहित्य समालोचक नामवरसिंह यांनी (मराठी येत नसूनही) कुसुमाग्रजांच्या कविता थोर वगैरे नव्हे - सामान्यच होत्या असे म्हटल्याने मटामधे त्यावर खूप उलटसुलट चर्चा झाली होती. मी मुद्दाम त्यांची वेळ घेऊन दिनेश शुक्लांना सोबत घेऊन त्यांना भेटले व काही अनुवाद ऐकवले. त्यावर त्यांनी उत्तम कविता व उत्तम अनुवाद असल्याचे सांगितले. कोलंबसाचे गर्वगीत मधील – अनंत अमुचि ध्येयासक्ती अनंत अन आशा, किनारा तुला पामराला - या ओळींचा अनुवाद (आधीचा संदर्भ घेऊन) -

अनंत अपनी ध्येयासक्ती और अनंत आशा।

तुझ पामरके लिये किनारा, मुझ नाविक को दसों दिशा।।

त्यांना ऐकवला. तो ऐकून (समजून) क्या तेवर हैं इस कविके असे उद्गार काढले. त्यांना जेंव्हा आठवण करून दिली तेंव्हा म्हणाले - या त्यांच्या कविता मला कुणी ऐकवल्याच नव्हत्या. असो.

    दिल्लीत श्री राम नाईक पेट्रोलियम मंत्री व श्री मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर होते. त्यांना पुस्तक भेट देतांना श्री नाइक यांनी विचारलं -- मग प्रकाशन समारंभ कधी करता आहात? मनांत म्हटलं हे छान - प्रमुख अतिथी आपोआप मिळून गेले आहेत. अशा रितीने त्या दोघांच्या हस्ते प्रकाशन समारंभही झाला, त्याला नामवरसिंह आवर्जून उपस्थित होते.

    माझे एक मराठी सहकारी महेंद्र चांदोरकर यांनी कुसुमाग्रज कविता या नावाने एक वेबसाईट बनवली. तसेच मी व बाजपेयींनी वाचन केलेल्या कवितांची रेकॉर्डेड कॅसेटही प्रकाशनार्थ ठेवली. कुसुमाग्रज हिंदीमें या माझ्या ब्लॉगवर तसेच यूट्यूबवरही यातले बरेच साहित्य ठेवले आहे.

    तर अशाप्रकारे कुसुमाग्रजांच्या कवितांचा हिंदी अनुवाद आनंदलोक कवितासंग्रह माझ्याकडून घडून गेला. हे सगळं जणू काही कोणीतरी माझ्याकडून करवून घेतलं असच मला अजूनही वाटत रहातं कारण त्यानंतर मला पुन्हा कविता अनुवादाच्या प्रांतात फारसे डोकावता आलेच नाही.

त्यांची खूपदा खूप जणांना ऐकवलेली ही कविता -

गाते गाते जाऊँगा मैं,

जाते जाते गाऊँगा मैं,

जानेपर भी नील गगनके

गीतोंमें रह जाऊँगा मैं।

------------------------------------------------------------