जीवन संध्या
(केवल कुछ पंक्तियाँ)
------------------------
आकाश तले है फूली फली
माटी से जो निकली मेरी कहानी
क्षण जीवन संध्या ढलने का अब आया,
क्यों मितवा नैनों में आये पानी ?
यह शून्य पंथ की यात्रा
ज्यों तैरा हवा पर एक बिरहा
यों गगन में हुई विसर्जित आत्मा
क्यों नैनों में पानी आये मितवा ?
--------------------------------------------
Friday, September 17, 2010
Friday, September 3, 2010
मारवा से -- हे सर्वात्मक
हे सर्वात्मक
-------------------
हे सर्वात्मक,
हे सर्वेश्र्वर,
हे गंगाधर,
हे शिवसुंदर !
जो भी है जग में
चेतन उसको
अपना कहिए,
करुणा करिए।
आदित्य होइए
तिमिर में,
हृद् - वेद मेरे
हृदय में,
सुजनत्व दें,
दें आर्यता
अनुदारता
मेरी हरिए।
---------------
-------------------
हे सर्वात्मक,
हे सर्वेश्र्वर,
हे गंगाधर,
हे शिवसुंदर !
जो भी है जग में
चेतन उसको
अपना कहिए,
करुणा करिए।
आदित्य होइए
तिमिर में,
हृद् - वेद मेरे
हृदय में,
सुजनत्व दें,
दें आर्यता
अनुदारता
मेरी हरिए।
---------------
Sunday, July 11, 2010
मारवा से -- व्यथा
व्यथा
---------------
आई प्रौढता
इन पैरोंको
हात शताधिक
स्पर्श करें।
व्यथा किंतु यह
बचा न कोई
कांधे पर जो
हाथ धरे॥
---------------
---------------
आई प्रौढता
इन पैरोंको
हात शताधिक
स्पर्श करें।
व्यथा किंतु यह
बचा न कोई
कांधे पर जो
हाथ धरे॥
---------------
मारवा से -- स्वतंत्रता देवी की बिनति
स्वतंत्रता देवी की बिनति
-----------
उमर हुई पूरे पचास की
उत्सव पर मेरे न करो
लो अब मैं ही हाथ जोडती
गलत राह पर तुम न चलो।
सूर्यवंश की दिव्य धरोहर
प्रिय पुत्रों है तुम्हें मिली
अंधियारे का पूजन करने
उलूक व्रत को तुम न धरो।
अज्ञानों के गले न माला
पहनाओ अभिमानों की
सडी रूढियों के कोटर में
दिवाभीत सम तुम न छिपो।
जीर्ण पात झड जाते तब ही
नई कोंपलें आती हैं
इक्कीसवीं है सदि सामने
सोलहवीं की राह न लो।
वेतन लेकर काम टालना
देशद्रोह यह है भारी
इधर उधर जन को दौडाना
काम टालना, अब छोडो।
जनसेवा का यह कार्यालय
गुफा न चोर लुटेरों की
टेबुल के ऊपर नीचे से
रिश्र्वतखोरी अब न करो।
महान पुरुषों के चौराहे पर
पुतले, केवल विडंबना
कभी चलो उन राहों पर भी
निरर्थ मत गुणगान करो।
सत्ता है तारक-सुधा कभी
या बन सकती मदिरा भी
सत्ता मंदिर में मदिरालय
गढने का मत पाप करो।
प्रकाश कण के बीज रोपते चलो
दीप से दीप जले
यहाँ भ्रष्टता, वहाँ विवशता
इनका रोना अब छोडो।
परपीडा है पाप, सदयता पुण्य
सूत्र यह ध्यान रहे
भला काज करता हो कोई
कुकुर भोंक उसपर न करो।
आह न लो सिर पर गरीब की
बिन मेहनत की रोटी न लो
मोल सदा समझो श्रम का
मत गुणीजनों का द्वेष करो।
कमी किसी की हो छोटी,
उसका ढोल नही पीटो
लो अब मैं ही हाथ जोडती
कमियों को पाटते चलो।
परदेसी भाषा भी सीखो
ज्ञान साधना रुके नही
किन्तु डूबती जब निजभाषा
परभाषा के पग न धरो।
भाषा डूबी अगर देश या
संस्कृति भी ना बच सकती
परभाषा के गुलाम होकर
अपने ही पर मत काटो।
कठिन साधना धन की भी हो
बैरागीपन ठीक नही
करो सुशोभित घर अपना
पर औरों का मत घर फूँको.
तरुणाई संपदा देश की
पौधेसम इसको सींचो
विकृत मनरंजन की मैली
गंगा से दूर ही रखो।
रहो सुजन लेकिन अन्यायी
दुर्जन का प्रतिकार करो
सज्जानता की आड में छिपकर
कायरता मत वरण करो।
कानूनों से ही केवल
ना मिट सकती है जाँत पाँत
बातें गढकर समानता की
भेदभाव मन में न धरो।
स्त्री का भी हक है समानता
गरिमा उसकी मत छीनो
देवी भी न उसे मानों पर
दासी कह शोषण न करो।
श्रद्धालू हो या नास्तिक हो
मानवता को ही पूजो
उच्च नीच का भेद घृणित है
उसके कूडे में न पडो।
मनुष्य कोई पशु नही है
स्मरण नित्य जिसके दिल में
वही नर बनेगा नारायण
ऐसे नर को शीश धरो।
लाखों जन मर मिटने पर ही
मिल पाई थी मैं तुमको
लो अब मैं ही हाथ जोडती
फिर न गँवाना अब मुझको।
------------------------------------
-----------
उमर हुई पूरे पचास की
उत्सव पर मेरे न करो
लो अब मैं ही हाथ जोडती
गलत राह पर तुम न चलो।
सूर्यवंश की दिव्य धरोहर
प्रिय पुत्रों है तुम्हें मिली
अंधियारे का पूजन करने
उलूक व्रत को तुम न धरो।
अज्ञानों के गले न माला
पहनाओ अभिमानों की
सडी रूढियों के कोटर में
दिवाभीत सम तुम न छिपो।
जीर्ण पात झड जाते तब ही
नई कोंपलें आती हैं
इक्कीसवीं है सदि सामने
सोलहवीं की राह न लो।
वेतन लेकर काम टालना
देशद्रोह यह है भारी
इधर उधर जन को दौडाना
काम टालना, अब छोडो।
जनसेवा का यह कार्यालय
गुफा न चोर लुटेरों की
टेबुल के ऊपर नीचे से
रिश्र्वतखोरी अब न करो।
महान पुरुषों के चौराहे पर
पुतले, केवल विडंबना
कभी चलो उन राहों पर भी
निरर्थ मत गुणगान करो।
सत्ता है तारक-सुधा कभी
या बन सकती मदिरा भी
सत्ता मंदिर में मदिरालय
गढने का मत पाप करो।
प्रकाश कण के बीज रोपते चलो
दीप से दीप जले
यहाँ भ्रष्टता, वहाँ विवशता
इनका रोना अब छोडो।
परपीडा है पाप, सदयता पुण्य
सूत्र यह ध्यान रहे
भला काज करता हो कोई
कुकुर भोंक उसपर न करो।
आह न लो सिर पर गरीब की
बिन मेहनत की रोटी न लो
मोल सदा समझो श्रम का
मत गुणीजनों का द्वेष करो।
कमी किसी की हो छोटी,
उसका ढोल नही पीटो
लो अब मैं ही हाथ जोडती
कमियों को पाटते चलो।
परदेसी भाषा भी सीखो
ज्ञान साधना रुके नही
किन्तु डूबती जब निजभाषा
परभाषा के पग न धरो।
भाषा डूबी अगर देश या
संस्कृति भी ना बच सकती
परभाषा के गुलाम होकर
अपने ही पर मत काटो।
कठिन साधना धन की भी हो
बैरागीपन ठीक नही
करो सुशोभित घर अपना
पर औरों का मत घर फूँको.
तरुणाई संपदा देश की
पौधेसम इसको सींचो
विकृत मनरंजन की मैली
गंगा से दूर ही रखो।
रहो सुजन लेकिन अन्यायी
दुर्जन का प्रतिकार करो
सज्जानता की आड में छिपकर
कायरता मत वरण करो।
कानूनों से ही केवल
ना मिट सकती है जाँत पाँत
बातें गढकर समानता की
भेदभाव मन में न धरो।
स्त्री का भी हक है समानता
गरिमा उसकी मत छीनो
देवी भी न उसे मानों पर
दासी कह शोषण न करो।
श्रद्धालू हो या नास्तिक हो
मानवता को ही पूजो
उच्च नीच का भेद घृणित है
उसके कूडे में न पडो।
मनुष्य कोई पशु नही है
स्मरण नित्य जिसके दिल में
वही नर बनेगा नारायण
ऐसे नर को शीश धरो।
लाखों जन मर मिटने पर ही
मिल पाई थी मैं तुमको
लो अब मैं ही हाथ जोडती
फिर न गँवाना अब मुझको।
------------------------------------
मारवा से -- निजधर्म
निजधर्म
-----------------
गुण दिन का होता प्रकाश है
रात्री का गुण श्यामलता
नभ का गुण है निराकारता
मेघों का गुण व्याकुलता।
श्रेयस्कर वह हो या ना हो
निजधर्म बिना है नही गति
कैद चराचर अपने गुण में
वहीं मुक्तता वहीं रति।
क्या कह सकते कभी धरा से
नदिया के सम बही चलो?
चकाचौंध बिजली को, फूलों पर
शबनम सी खिली रहो?
ऐसा ही मेरा होना भी
इसके जैसा एक यही
कालचक्र की अनंतता में
एक समान दूजा नाही।
अछेद्य मुझसे, अभेद्य मुझसे
भला -बुरापन मेरा
छूट गया गर शून्य के सिवा
बाकी रहा क्या मेरा?
-----------------------------
-----------------
गुण दिन का होता प्रकाश है
रात्री का गुण श्यामलता
नभ का गुण है निराकारता
मेघों का गुण व्याकुलता।
श्रेयस्कर वह हो या ना हो
निजधर्म बिना है नही गति
कैद चराचर अपने गुण में
वहीं मुक्तता वहीं रति।
क्या कह सकते कभी धरा से
नदिया के सम बही चलो?
चकाचौंध बिजली को, फूलों पर
शबनम सी खिली रहो?
ऐसा ही मेरा होना भी
इसके जैसा एक यही
कालचक्र की अनंतता में
एक समान दूजा नाही।
अछेद्य मुझसे, अभेद्य मुझसे
भला -बुरापन मेरा
छूट गया गर शून्य के सिवा
बाकी रहा क्या मेरा?
-----------------------------
मारवा से -- केक का टुकडा
केक का टुकडा
---------------
होटेल की बाल्कनी से
दयावान होकर फेंका,
चाँकलेट केक का
मोटा सा टुकडा
राह के मरियल कुत्ते के लिए ---
कुत्ता दौड चला
और होटेल के साये में खडा,
तार-तार कपडोंवाला
वह गंदा छोकरा भी।
छोकरा प्राणपण से दौडा
और कुत्ते को मात देकर
जीत लिया वह टुकडा ---
बचे नही कोई डर छीनने का,
इसलिए
ठूँस लिया तुरंत
पूरा टुकडा मुँह में
असभ्य हडबडी में।
बाल्कनी से देख रहा था दयावान
शिवास रीगल का ग्लास
होठों से लगाते हुए गुर्राया,
'ये हरामखोर आदमी के पिल्ले।'
---------------------
---------------
होटेल की बाल्कनी से
दयावान होकर फेंका,
चाँकलेट केक का
मोटा सा टुकडा
राह के मरियल कुत्ते के लिए ---
कुत्ता दौड चला
और होटेल के साये में खडा,
तार-तार कपडोंवाला
वह गंदा छोकरा भी।
छोकरा प्राणपण से दौडा
और कुत्ते को मात देकर
जीत लिया वह टुकडा ---
बचे नही कोई डर छीनने का,
इसलिए
ठूँस लिया तुरंत
पूरा टुकडा मुँह में
असभ्य हडबडी में।
बाल्कनी से देख रहा था दयावान
शिवास रीगल का ग्लास
होठों से लगाते हुए गुर्राया,
'ये हरामखोर आदमी के पिल्ले।'
---------------------
मारवा से -- जीवन
काव्यसंग्रह मारवा से
जीवन
गगरी में छोटी सी रहा जो ---- वह भी जीवन
जलधी में भयकारक तांडव ---- वह भी जीवन।
रश्मिरथों पर, अरूप होकर चढे गगन में,
श्याम नील घन बन कर बरसे ---- वह भी जीवन॥
--------------------------------------------------
जीवन
गगरी में छोटी सी रहा जो ---- वह भी जीवन
जलधी में भयकारक तांडव ---- वह भी जीवन।
रश्मिरथों पर, अरूप होकर चढे गगन में,
श्याम नील घन बन कर बरसे ---- वह भी जीवन॥
--------------------------------------------------
Subscribe to:
Posts (Atom)