पंख बिजली का
गुनी ग्यानी कहते हैं
पंख नही होते बिजली के,
मैं अज्ञानी, मैं ना जानूँ
नियम तुम्हारी सृष्टि के।
किन्तु एक दिन टूट पडा
नभ मेरे ऊपर
बरसे घनघोर घटा,
तूफान बवण्डर।
फिर कडकी बिजलियाँ
काल - पक्षी मंडराए
तांडव करता प्रलय
मेरा घर कौन बचाए।
हुआ शांत जब, फिरसे
गगन हँसा ममता से,
वहीं औचक यह पंख मिल गया
ईंटों के मलबे से।
मैं कहता यह पंख बिजली का
गुणीजन कहें चाहें जो भी
नभ हो क्रोधित कभी कभी पर
दान भी देता कुछ यों ही।
-----------
Saturday, August 6, 2011
वादळवेल से-- दुर्गारूप
दुर्गारूप
यह दुर्गामाता
जब रूप लेती रणरागिणि का,
तब भी उसके एक हाथ में
भरा होता है अमृत कलश,
वही आज है हाथ में
मेरी मातृभूमि के भी।
और बाकी सत्रह हाथों में
बलशाली अजिंक्य शस्त्र
करने असुरों का संहार
और रक्षा अमृत कलश की।
वही आज हैं ----
और सदैव होने चाहिए
मेरी मातृभूमि के भी।
----------------
यह दुर्गामाता
जब रूप लेती रणरागिणि का,
तब भी उसके एक हाथ में
भरा होता है अमृत कलश,
वही आज है हाथ में
मेरी मातृभूमि के भी।
और बाकी सत्रह हाथों में
बलशाली अजिंक्य शस्त्र
करने असुरों का संहार
और रक्षा अमृत कलश की।
वही आज हैं ----
और सदैव होने चाहिए
मेरी मातृभूमि के भी।
----------------
वादळवेल से -- अस्वीकार
अस्वीकार
भक्तों का जयघोष हो रहा
मंदिर को है रथ चला
पर पहिए में रक्त किसीका
लगा हुआ है।
माफ करना मेरे मित्रों,
जयघोष तुम करते रहो,
तुम्हारे मन जैसा,
मेरा मन नही जाता
मंदिर की ओर।
वह चला
रक्त की रेषा पकड कर
पीछे की ओर
पीछे की ओर।
-----------
भक्तों का जयघोष हो रहा
मंदिर को है रथ चला
पर पहिए में रक्त किसीका
लगा हुआ है।
माफ करना मेरे मित्रों,
जयघोष तुम करते रहो,
तुम्हारे मन जैसा,
मेरा मन नही जाता
मंदिर की ओर।
वह चला
रक्त की रेषा पकड कर
पीछे की ओर
पीछे की ओर।
-----------
वादळवेल से -- असह्य
असह्य
माफ कीजिए मुझको
लेकिन सोच रहा हूँ
यह बच्चियाँ,
और बच्चे भी
मर ही जायें।
पंखों पर हो
थकन अपार
दम भरने को
कोई न ठौर
न कोई मीत।
दरिद्रता यह
और अपमान
कदम कदम पर
पिसती छाती।
निरालंब नभ की यात्रा में
बिना घोंसला
नन्हें पंछी
कब तक उड पायें?
फुरसत ही नही
कुछ हँस लेने की
नही अनुमति
रो लेने की।
जिंदा रहने की है सख्ती
किन्तु हाय उस
जिन्दगानी का
अर्थ न कोई।
केवल थकन
केवल घुटन
केवल रुदन
केवल पिसन
अन्यायों की
दीवारों में
गडते जाना।
ऐसे जीवन की बोझ बनी
चिंदियाँ उठाये
कब तक ये बच्चे
सहते जायें ?
---------------
माफ कीजिए मुझको
लेकिन सोच रहा हूँ
यह बच्चियाँ,
और बच्चे भी
मर ही जायें।
पंखों पर हो
थकन अपार
दम भरने को
कोई न ठौर
न कोई मीत।
दरिद्रता यह
और अपमान
कदम कदम पर
पिसती छाती।
निरालंब नभ की यात्रा में
बिना घोंसला
नन्हें पंछी
कब तक उड पायें?
फुरसत ही नही
कुछ हँस लेने की
नही अनुमति
रो लेने की।
जिंदा रहने की है सख्ती
किन्तु हाय उस
जिन्दगानी का
अर्थ न कोई।
केवल थकन
केवल घुटन
केवल रुदन
केवल पिसन
अन्यायों की
दीवारों में
गडते जाना।
ऐसे जीवन की बोझ बनी
चिंदियाँ उठाये
कब तक ये बच्चे
सहते जायें ?
---------------
वादळवेल से -- अघटित
अघटित
आई भोर जब,
क्षितिजपार से
बुझने को
तत्पर हुआ
गलियारे का
कोई दिया।
तभी अचानक
नभसे बोला
कोई तारा
रुक जा तनिक,
स्नेह जरा सा
मुझे चाहिए तेरा।
आई भोर जब,
क्षितिजपार से
बुझने को
तत्पर हुआ
गलियारे का
कोई दिया।
तभी अचानक
नभसे बोला
कोई तारा
रुक जा तनिक,
स्नेह जरा सा
मुझे चाहिए तेरा।
Friday, September 17, 2010
मारवा से -- जीवन संध्या
जीवन संध्या
(केवल कुछ पंक्तियाँ)
------------------------
आकाश तले है फूली फली
माटी से जो निकली मेरी कहानी
क्षण जीवन संध्या ढलने का अब आया,
क्यों मितवा नैनों में आये पानी ?
यह शून्य पंथ की यात्रा
ज्यों तैरा हवा पर एक बिरहा
यों गगन में हुई विसर्जित आत्मा
क्यों नैनों में पानी आये मितवा ?
--------------------------------------------
(केवल कुछ पंक्तियाँ)
------------------------
आकाश तले है फूली फली
माटी से जो निकली मेरी कहानी
क्षण जीवन संध्या ढलने का अब आया,
क्यों मितवा नैनों में आये पानी ?
यह शून्य पंथ की यात्रा
ज्यों तैरा हवा पर एक बिरहा
यों गगन में हुई विसर्जित आत्मा
क्यों नैनों में पानी आये मितवा ?
--------------------------------------------
Friday, September 3, 2010
मारवा से -- हे सर्वात्मक
हे सर्वात्मक
-------------------
हे सर्वात्मक,
हे सर्वेश्र्वर,
हे गंगाधर,
हे शिवसुंदर !
जो भी है जग में
चेतन उसको
अपना कहिए,
करुणा करिए।
आदित्य होइए
तिमिर में,
हृद् - वेद मेरे
हृदय में,
सुजनत्व दें,
दें आर्यता
अनुदारता
मेरी हरिए।
---------------
-------------------
हे सर्वात्मक,
हे सर्वेश्र्वर,
हे गंगाधर,
हे शिवसुंदर !
जो भी है जग में
चेतन उसको
अपना कहिए,
करुणा करिए।
आदित्य होइए
तिमिर में,
हृद् - वेद मेरे
हृदय में,
सुजनत्व दें,
दें आर्यता
अनुदारता
मेरी हरिए।
---------------
Subscribe to:
Posts (Atom)